किसानों को खेती की उन्नत तकनीक की दी जानकारी
मुंगेर, जून 17 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड कृषि भवन में बुधवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ महाअभियान सह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। उद्घाटन सहायक निदेशक सह भूमि संरक्षण चंद्रकांत पाठक, कृषि वैज्ञानिक अशोक कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिनव कुमार ने किया। सहायक निर्देशक श्री पाठक ने किसानों को खरीफ सीजन में धान, मक्का, दलहन-तिलहन की खेती के लिए उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक, कीट-रोग प्रबंधन और मौसम आधारित कृषि तकनीक की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिकों और कृषि विभाग के विशेषज्ञों द्वारा किसानों को फसल चक्र, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार खाद का उपयोग और जल संरक्षण पर प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में किसानों को डीबीटी के माध्यम से बीज अनुदान, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि और अन्य कृषि योजनाओं की जानकारी भी दी गयी। साथ ही किसानों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.