किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
कन्नौज, अप्रैल 24 -- डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को निर्बाध रूप से खाद उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में किसानों की जरूरत के अनुसार उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण है। वर्तमान में 56 सहकारी समितियों में से 53 पर यूरिया उपलब्ध है और किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार खाद ले रहे हैं। निजी क्षेत्र में भी आपूर्ति तेज की गई है। 79 निजी दुकानों को 16,200 बोरी यूरिया आवंटित की गई, जिसमें 60 विक्रेताओं को चंबल कंपनी की 550 मीट्रिक टन (12,400 बोरी) और 19 एग्री जंक्शन केंद्रों को कृभको की 3,800 बोरी यूरिया दी गई। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.