बेगुसराय, मार्च 21 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बेमौसम वर्षा एवं ओलावृष्टि की प्रलयंकारी विभीषिका ने अन्नदाता की आशाओं पर निर्मम प्रहार किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि खेतों में लहलहाती फसलें प्रकृति के इस अप्रत्याशित प्रकोप से ध्वस्त होकर मूक वेदना की कथा कह रही हैं। कृषक रक्त-स्वेद से धरती को उर्वरा बनाते हैं। आज स्वयं असहाय, निराश और विवश खड़ा है। ऐसे विषम एवं संवेदनशील क्षणों में प्रत्येक संवेदनशील हृदय का यह नैतिक दायित्व बनता है कि वह किसानों के दुख में सहभागी बने। उन्होंने जिला प्रशासन एवं बिहार सरकार से यथाशीघ्र न्यायोचित क्षतिपूर्ति प्रदान करने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष सुमित सन्नी ने कहा कि अन्नदाता की वेदना केवल उसकी व्यक्तिगत पीड़ा नहीं, समस्त समाज की संवेदनशीलता की परीक्षा है। बीजेपी जिला महामंत्री कुंदन भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.