किसानों को क्रेडिट कार्ड बनाने को किया प्रेरित
वाराणसी, जून 28 -- वाराणसी। यूबीआई की ओर से चल रहे 'खेत बचाओ' अभियान के तहत शनिवार को चिरईगांव ब्लॉक पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एलडीएम अविनाश अग्रवाल ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनवाने के लिए प्रेरित किया। आह्वान किया कि वे खसरा-खतौनी, आधार कार्ड, पैन कार्ड अथवा वोटर आईडी तथा पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ के साथ अपने संबंधित शाखा में आवेदन करें। श्री अग्रवाल ने अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की भी विस्तार से जानकारी दी। यह अभियान 30 जून तक चलेगा। यह भी पढ़ें- केसीसी बनाने और नवीनीकरण के लिए आठ जुलाई तक चलेंगे विशेष शिविर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.