शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- शाहजहांपुर। कृषि विज्ञान केंद्र में एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी अधिकारी डॉ. एनसी त्रिपाठी ने किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। प्रसार वैज्ञानिक डॉ. एनपी गुप्ता ने केंचुआ खाद उत्पादन और फसल अवशेष प्रबंधन पर विस्तार से बताया। उद्यान वैज्ञानिक डॉ. महेश कुमार ने सब्जी, फल व फूलों की खेती, पोषण महत्व और नर्सरी उत्पादन पर जानकारी दी। कार्यक्रम में फाउंडेशन एजुकेट गर्ल्स ग्लोबल के प्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर बालिका शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.