आरा, जून 8 -- - किसानों को नई फसलों और प्रभेदों के बीज सस्ते दामों पर उपलब्ध कराने का आदेश - किसानों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश आरा, हमारे संवाददाता। किसानों को कृषि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ समय से दें। साथ ही किसानों को नई फसलों और प्रभेदों के बीज सस्ते दामों पर उपलब्ध कराएं, ताकि फसलों का उत्पादन बढ़े। आरा के चंदवा स्थित एक रिसॉर्ट में जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन करते हुए डीएम तनय सुल्तानिया ने कृषि विभाग के अधिकारियों को कई निर्देश दिए। बताया कि किसानों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए ग्राम पंचायतों में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाए, ताकि इसका सीधा लाभ उन्हें मिल सके। कृषि विभाग एवं आत्मा की ओर से इसका आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड और प...