किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी दी
रुद्रपुर, अगस्त 17 -- खटीमा। ग्राम सभा मोहम्मदपुर भुड़िया में ग्राम प्रधान राजेश राणा की अध्यक्षता में सोमवार को कृषि विभाग की ओर से कृषक गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को विभागीय योजनाओं और कृषि से संबंधित जानकारियां दीं। कृषि विभाग से आईं कमल राणा एवं सिद्धार्थ ने किसानों को कृषि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों को बासमती धान की खेती से संबंधित जानकारी दी। किसानों को बासमती धान की खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं और जिज्ञासाओं पर भी जानकारी साझा की। यहां पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह, संजय सिंह, सुनील, प्रेम सिंह, रामपलट, अर्पण, नरेश सिंह, आन सिंह, रीता देवी, शकुंतला देवी, विजेता राणा, सीमा राणा थे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.