किसानों को कृषि पद्धतियों के प्रति किया जागरूक
मुजफ्फर नगर, जून 24 -- जानसठ। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र चितौड़ा में किसानों के लिए जागरूकता एवं तकनीकी कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में केन्द्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया कि स्वस्थ मिट्टी ही अधिक उत्पादन और बेहतर गुणवत्ता वाली फसल का आधार है। किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के प्रयोग, जैविक एवं हरित खाद, फसल अवशेष प्रबंधन, सूक्ष्म पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग तथा जल संरक्षण की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी गई। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं केंद्र प्रभारी डॉक्टर यशपाल सिंह ने किसानों से अपील की कि वे संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा परीक्षण, हरित खाद एवं प्राकृतिक खेती जैसी वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर अपनी भूमि की उर्वराशक्ति को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.