किसानों को कृषि तकनीक एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने निकली जागरूकता रथ
पलामू, जुलाई 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक खेती एवं कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को समाहरणालय परिसर से तीनों अनुमंडल क्षेत्र के लिए तीन डिजिटल कृषि जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डिजिटल जागरूकता अभियान डिजिटल जागरूकता रथ के माध्यम से 15 दिनों तक विशेष जागरूकता अभियान चलाकर सभी प्रखंडों के ग्राम पंचायतों में किसानों को जागरूक किया जाएगा। जागरूकता रथ पूर्व निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार पंचायतों का भ्रमण कर ऑडियो-वीडियो एवं डिजिटल माध्यमों के जरिए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण, कृषि यंत्रीकरण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती सहित विभिन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.