किसानों को किया जागरूक, बचने के दिए टिप्स
कानपुर, जुलाई 23 -- कानपुर। तहसील सदर के बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित होने वाले ग्रामों में से एक कटरी शंकरपुर सराय में बाढ़-आपदा प्रबंधन शिविर एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को कराया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को बाढ़ की स्थिति में बचाव एवं सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही संभावित बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें सतर्क एवं तैयार रहने के लिए जागरूक किया गया। एसडीएम अनुभव सिंह और तहसीलदार विनय द्विवेदी ने बताया कि सभी बाढ़ प्रभावित गांवों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.