भागलपुर, मई 7 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के सभागार में गुरुवार को भागलपुर सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ लिमिटेड से संबद्ध भागलपुर एवं बांका जिला के सभी प्रखंडों के प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहयोग समिति (पीवीसीएस) के अध्यक्ष एवं समृद्ध किसानों को कार्बनिक उर्वरक और इसके उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यशाला का उद्घाटन संयुक्त निबंधक प्रभाकर कुमार एवं अध्यक्ष नीतू सिंह ने दीप जलाकर किया। कार्यशाला में पीवीसीएस के संचालन, अन्य सहकारी समितियों से संबद्धता एवं निदेशक मंडल के कर्तव्य के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी। सब्जी उत्पादक किसानों को गैर परंपरागत सब्जी उत्पादन के संबंध में जानकारी दी गयी। सब्जी उत्पादक किसानों को उत्पादित सब्जी का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए समिति से जुड़ने, उनके उत्पादित फसल को समि...