सोनभद्र, अप्रैल 14 -- बीजपुर। म्योरपुर ब्लाक के नेमना गांव में पंचायत भवन पर मंगलवार को किसानों की फार्मर रजिस्ट्री और केवाईसी कराया गया। किसानों के लिए शिविर लगा कर बारी-बारी से उनका फॉर्मर रजिस्ट्री एवं केवाईसी करवाया गया, जिससे उन्हें पीएम किसान निधि सहित बृद्धा पेंशन आदि का लाभ मिल सके। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम गुर्जर, कृषि विभाग से रमेश कुमार, राजस्व विभाग से लेखपाल संतोष कुमार यादव, पंचायत सचिव अरुण कुमार सिंह, पंचायत सहायक काजल गुप्ता, रोजगार सेवक राधेश्याम प्रजापति, सफाई कर्मचारी नंदलाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...