किसानों को उर्वरक के प्रति किया जा रहा है जागरुक
सिमडेगा, जून 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। प्रखंड के हाट/बाजार परिसर में किसानों के बीच संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को बताया गया कि फसलों में केवल यूरिया का अत्यधिक उपयोग करने से मिट्टी की उर्वरता एवं उत्पादकता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को यह संदेश दिया गया कि संतुलित उर्वरक उपयोग से मिट्टी का स्वास्थ्य बेहतर रहता है, उत्पादन में वृद्धि होती है, खेती की लागत कम होती है तथा पर्यावरण संरक्षण में भी सहायता मिलती है। यह भी पढ़ें- प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर खेती को पर्यावरण अनुकूल बनाएं कार्यक्रम के दौरान किसानों को आकस्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.