सीवान, जनवरी 10 -- सीवान, हिप्र। जिले के प्रखंड जीरादेई प्रखंड के बढ़ेया गांव में इफको द्वारा सामाजिक कल्याण कार्यक्रम के तहत कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी गुलाम मुस्तफा अंसारी, बढ़ेया पंचायत के मुखिया भिखारी प्रसाद, बढ़ेया पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक, तथा इफको सिवान के क्षेत्रीय पदाधिकारी अंशु गुप्ता उपस्थित रहे। इफको के क्षेत्रीय पदाधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि इफको संस्था किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने के साथ-साथ किसान एवं समाज हित से जुड़े विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रम भी निरंतर चलाती रहती है। इसी क्रम में कड़ाके की ठंड को देखते हुए बढ़ेया गांव में शिविर का आयोजन कर लगभग सौ गरीब महिला एवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.