कटिहार, अप्रैल 22 -- हसनगंज, संवाद सूत्र मुख्यालय स्थित किसान भवन में मंगलवार को उर्वरकों के संतुलित उपयोग एवं समेकित उर्वरक प्रबंधन को लेकर प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण व जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ सुशील कुमार ने उपस्थित किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग एवं समेकित उर्वरक प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। साथ ही किसानों को जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को मिट्टी की जांच कराकर ही संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी गई। इसके अलावा मिट्टी संरक्षण के लिए गर्म मौसम में मूंग, ढैचा की खेती कर उर्वरक प्रबंधन करने की जानकारी दी गई।कृषि यह भी पढ़ें- संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता अभियान का समापन वैज्ञानिक ने अपनी संबोधन में कहा कि किसानों को मृदा पर...