बदायूं, दिसम्बर 30 -- बदायूं। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक से सोमवार को सदर तहसील में पंचायत की गई। जिसमें किसानों की समस्याओं को उठाया गया। कहा कि किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है। सभी केंद्रों और समितियों व दुकानों पर भरपूर खाद उपलब्ध करायें। प्रदेश महासचिव सोहनपाल ने कहा कि किसानों को खेतों में यूरिया लगाने की जरूरत है और आसानी से यूरिया नहीं मिल रही है। कहा कि 10 जनवरी को इलाहबाद में महापंचायत होगी। वहां यूरिया का मुद्दा उठाया जायेगा। यहां मंडल उपाध्यक्ष संजीव पटेल, वीरपाल सिंह बघेल, राकेशपाल, रोहितास सिंह, महेशपाल, धर्मेंद्र यादव, श्यामवीर कश्यप, उपनेश, मितान सिंह, नंदराम कश्यप, सूरजपाल, आमित कुमार, भीमसेन शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.