बुलंदशहर, जून 21 -- जहांगीराबाद। दि किसान सहकारी चीनी मिल समिति अनूपशहर के प्रधान प्रबंधक हिमांशु कुमार गुप्ता ने क्षेत्र के गांव टिटौटा में गन्ना सर्वे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आगामी पेराई सत्र में चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति नहीं करने वाले किसानों का भौतिक सत्यापन भी किया गया। प्रधान प्रबंधक ने किसानों से अधिक चीनी परता देने वाली उन्नत गन्ना प्रजातियों की बुवाई करने का आह्वान किया, ताकि आगामी पेराई सत्र में बेहतर उत्पादन और अधिक चीनी परता प्राप्त हो सके। प्रभारी मुख्य गन्ना अधिकारी कौशल प्रताप सिसौदिया ने किसानों को गन्ना फसल में लगने वाले कीट एवं रोगों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि चीनी मिल गोदाम पर यूरिया, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, सागरिका, कारटाप, इमिडा, शीरासागी एवं सीमो सहित विभिन्न कृषि रसायन और दवाएं सरकारी दरों पर उ...