मुजफ्फर नगर, जून 14 -- मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में खेत बचाओ अभियान के तहत खतौली और पुरकाजी विकास खंड की छह ग्राम पंचायतों में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया। कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र, चित्तौड़ा के वैज्ञानिकों की संयुक्त टीम ने किसानों को जागरूक किया। रसूलपुर केलोरा में उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने मृदा परीक्षण के आधार पर रासायनिक उर्वरकों के उपयोग, फार्मर रजिस्ट्री और फसल बीमा की जानकारी दी। चित्तौड़ा केंद्र के प्रभारी डॉ. यशपाल ने हरी खाद, जैव उर्वरक और मृदा प्रबंधन पर महत्वपूर्ण टिप्स दिए। साथ ही श्रीमती मीतू ने किसान समृद्धि कार्बन क्रेडिट योजना तथा अरुण कुमार ने कीट नियंत्रण और जैविक अनाज उत्पादन के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने के फायदों के बारे में किसानों को प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- हरी ख...