किसानों को उन्नत उत्पादन तकनीकों की जानकारी दी
मेरठ, जून 4 -- खेती की बढ़ती लागत और अपेक्षित उपज न मिलने की समस्या के समाधान के लिए चम्बल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के तत्वावधान में उत्तम संतुलित पोषण अभियान के तहत गुरुवार को पेपला गांव में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 120 प्रगतिशील किसानों ने भाग लेकर आधुनिक खेती और संतुलित पोषण प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की। संगोष्ठी में कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह ने किसानों को गन्ना, धान और गेहूं की उन्नत उत्पादन तकनीकों की जानकारी दी। चम्बल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने कंपनी द्वारा संचालित किसान हितैषी कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्य वक्ता डॉ. अभिषेक यादव ने उत्तम संतुलित पोषण अभियान के उद्देश्यों और इसके कृषि क्षेत्र में महत्व पर प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.