पटना, मई 8 -- सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि सहकारिता मॉडल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा। पैक्स सहित सहकारी संस्थाओं को मजबूत बना कर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित किये जा सकते हैं। इससे किसानों, महिलाओं एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। किसानों को धान, गेहूं सहित उनके उत्पादक का लाभकारी मूल्य दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। शुक्रवार को विकास भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों एवं ग्रामीण उत्पादकों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य और बेहतर बाजार उपलब्ध कराना भी लक्ष्य है। इसके पहले विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह, निबंधक सहयोग समितियां रजनीश कुमार सिंह, अपर सचिव अभय कुमार सिंह, वेजफेड के एमडी डॉ. गगन, बिहार राज्य सहकारी बैंक के एमडी म...