समस्तीपुर, अगस्त 19 -- उजियारपुर। अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले मंगलवार को लोहागीर में कार्यकर्ताओं ने सरकारी दरों पर किसानों को उर्वरक मुहैया कराने की मांग को लेकर कृषि पदाधिकारी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी दर पर उर्वरक बिक्री करने, किसानों को पक्का बिल के साथ सही रसीद देने, उर्वरक की कालाबाजारी बंद करने, मिलावटी खाद की बिक्री की जांच कर कार्रवाई करने, समय पर किसानों को रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराने, किसानों का आर्थिक शोषण बंद करने की मांग को लेकर वैद्यनाथ सहनी एवं शंकर प्रसाद यादव के नेतृत्व में प्रतिरोध मार्च निकाल हनुमान चौक लोहागीर में प्रखंड कृषि पदाधिकारी का विरोध जताया गया। इससे पहले प्रदर्शनकारी कृषि पदाधिकारी जबाब दो के नारे लगाते हुए प्रतिरोध मार्च निकाला। इस अवसर पर प्रतिरोध सभा को संबोधित करते ...