किसानों को आधे दाम पर मिलेगा ढैंचा का बीज
बदायूं, जून 8 -- कृषि विभाग की ओर से किसानों के लिए ढैंचा का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान राजकीय कृषि बीज भंडार ग्रह पर संपर्क करके बीज ले सकते हैं। विभाग की ओर से 50 फीसदी अनुदान की व्यवस्था की गई है। गेहूं की कटाई के बाद खेत खाली पड़े हैं। डीडी कृषि ने किसानों से खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए हरी खाद्य के रूप में खाली पड़े खेत में ढैंचा बुवाई के लिये कहा है। विभाग की ओर से ढैंचा अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले के सभी राजकीय कृषि बीज भंडार ग्रहों पर बीज उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- किसानों को आधे दाम पर मिलेगा ढैंचा का बीज किसान 50 फीसदी अनुदान पर ढैंचा ले सकते हैं। राजकीय कृषि बीज भंडार ग्रहों पर 155 रुपये प्रति किलो है। किसानों के लिए 77.50 रुपये किलो के हिसाब ढैंचा लेने को भुगतान करना है। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.