रुद्रपुर, मार्च 24 -- पंतनगर, संवाददाता। किसानों तक आधुनिक तकनीक का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान ने की, जिसमें उत्तराखंड राज्य नीति आयोग (सेतु) के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी, सलाहकार हनुमंत रावत, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. पीके सिंह व डॉ. लतिका सिंह ने विचार रखे। गेट्स फाउंडेशन के प्रतिनिधि सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने ऑनलाइन जुड़कर अपने सुझाव साझा किए।बैठक में राज्य के किसानों की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए स्टार्टअप आधारित मॉडल विकसित करने और तकनीकों को खेत तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। किसानों को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। पंतनगर विवि, विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.