हरदोई, जुलाई 7 -- शाहाबाद। डीसीएम लिमिटेड शुगर यूनिट लोनी चीनी मिल की ओर से चलाए जा रहे गन्ना तकनीकी दिवस अभियान के तहत आलमनगर रीजन के मठवाल देवता जोन में फील्ड डे कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 40 प्रगतिशील गन्ना किसानों को चीनी मिल फार्म के डेमो प्लॉटों का भ्रमण कराया गया। गन्ना विभाग के विभागाध्यक्ष विनय सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाकर गन्ना उत्पादन की लागत कम करने और अधिक लाभ अर्जित करने के उपाय बताए। इकाई प्रमुख राजा श्रीवास्तव ने किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान, सीएसआर के तहत किसानों के बच्चों के प्रशिक्षण तथा शरदकालीन गन्ना बुवाई के माध्यम से अधिक उत्पादन प्राप्त करने की योजनाओं की जानकारी दी। वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना आनंद सिंह ने किसानों को शरदकालीन मौसम में उन्नतशील प्...