मिर्जापुर, दिसम्बर 24 -- लालगंज । एचसीएल फाउंडेशन की माटी परियोजना के तहत सोमवार को लालगंज ब्लॉक में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और फसल विविधीकरण के जरिए आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की गई। इस दौरान लेमनग्रास और मिर्च की खेती को लेकर विशेष संवाद हुआ। विशेषज्ञों ने टिकाऊ खेती, जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर जानकारी दी।कार्यक्रम में एडीओ कृषि संजय पटेल, एडीओ आईएसबी डा संजय सिंह, एचसीएल फाउंडेशन के परियोजना समन्वयक अनूप कुमार कश्यप सहित टीम के सदस्यों ने किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन दिया।अधिकारियों ने किसानों से नवाचार आधारित कृषि अपनाने की अपील की। फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने के लिए संस्था निरंतर कृषि विकास के क्षेत्र में क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.