गुमला, मार्च 13 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को आत्मा कृषि मेला सह उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख जीवंती एक्का व विशिष्ट अतिथियों जिला कृषि पदाधिकारी शशि रंजन तिडु, जिला उद्यान पदाधिकारी निमन बोदरा, बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी और चैनपुर जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर प्रमुख जीवंती एक्का ने कहा कि कृषि व उद्यान विभाग किसानों को खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल तरीके से उपलब्ध करा रहा है। किसानों को प्रशिक्षण का लाभ उठाकर खेती को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि उत्पादन में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि जब तक किसान जागरूक नहीं होंगे, तब तक कृषि विभाग के प्रयास पूरी तरह सफल नहीं हो पाएंगे।बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी ने कहा कि डु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.