किसानों को आधुनिक खेती के प्रति प्रोत्साहित करने को दिए जाएंगे कृषि यंत्र
सीवान, मई 20 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। किसानों को आधुनिक खेती के प्रति प्रोत्साहित करने और कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विभाग का लक्ष्य किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाकर खेती को आसान, कम खर्चीला और अधिक लाभकारी बनाना है। इसी क्रम में कृषि विभाग के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड के कैलगढ़ दक्षिण, कैलगढ़ उत्तर और रसूलपुर पंचायतों में कृषि यंत्रों से संबंधित लाभुक किसानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण प्रक्रिया निरीक्षण उप निदेशक कृषि अभियंत्रण पटना चंचला प्रिया द्वारा किया गया। इस दौरान कृषि अभियंत्रण के जिला उप निदेशक आलोक कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने प्रखंड कृषि कार्यालय का भी जायजा लिया व वहां संचालित योजनाओं और अभिलेखों की समीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.