मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिला कृषि विभाग और कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन प्राधिकार (आत्मा) के द्वारा किसानों को जैविक खेती से जुड़ा प्रशिक्षण देने का काम शुक्रवार से पूरे जिले में शुरू किया गया। आठ दिन तक चलने वाला यह प्रशिक्षण पूरी तरह से आवासीय है। सभी प्रखंडों में चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में पहले से चयनित किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आत्मा के उप परियोजना पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सरकार का पूरा ध्यान जैविक खेती पर है। सरकार इसके लिए किसानों को संसाधन उपलब्ध कराने के अलावा प्रशिक्षण भी दिला रही है, ताकि वे वैश्विक चुनौतियों के अनुसार खुद को तैयार कर सकें। सभी प्रमुख देश जैविक उत्पादों के आयात पर ही अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। ऐसे में हमारे किसानों के उत्पाद पिछड़ नहीं जाए, इसके लिए उनको जैविक ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.