हजारीबाग, सितम्बर 1 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। राज्य सरकार किसानों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है । किसानों को उन्नत बीज खाद उपलब्ध कराने के साथ साथ सिंचाई की सुविधा मुहैया कराने में लगी हुई है । जरुरी है कि किसान जागरूक बनकर इस योजना का लाभ उठाएं ।यह बातें राज्य के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की ने मंगलवार को कटकमदाग प्रखंड के कुंडिल बागी चौक के समीप बेस रेलवे स्टेशन मरहंद रोड़ स्थित तारा फ्यूल स्टेशन के उदघाटन समारोह के दौरान कहा। ‌उन्होने कहा कि पेट्रोल पंप खुलने से आसपास के ग्रामीणों और किसानों को पेट्रोल-डीजल के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।क्योंकि आज के दिन में खेती किसानी लिए पेट्रोल डीजल काफी अनिवार्य है । इस स्थिति में पेट्रोल पंप होना क्षेत्र के किसानों को काफी सुविधा मिलेगा । ताकि ट्रैक्टर व कृषि...