किसानों को आज दी जाएगी धान की सीधी बुवाई की जानकारी
चंदौली, जून 6 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। धानापुर के ग्राम खड़ान स्थित बाबा प्रसन्नदास जी तपोभूमि के निकट रविवार को धान की सीधी बुवाई (डायरेक्ट सिडेड राईस) के बारे में किसानों को जानकारी दी जाएगी। इस दौरान इसका प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही किसानों को इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।फार्ड फाउण्डेशन के तत्वावधान में कृषक उत्पादक संगठन के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में फार्ड फाऊण्डेशन के प्रेसिडेन्ट एवं रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झॉसी के कुलाधिपति प्रो. पंजाब सिंह के अलावा अन्तर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान वाराणसी के विशेषज्ञ, गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि विश्वविद्यालय पन्तनगर और बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक किसानों को प्रशिक्षण देंगे। यह भी पढ़ें- धान की सीधी बुवाई की दी जाएगी जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.