गंगापार, जुलाई 4 -- क्षेत्र में दो जुलाई को घने बादलों के साथ हुई हल्की बारिश ने किसानों का ढांढस तो बंधाया मगर अच्छी तेज बारिश न होने से किसानों का खेती किसानी का कार्य रुका हुआ है न तो बोआई हो पा रही हौ न ही सूखे में बोई गई धान में अंकुरण आ पा रहा है। कुल मिलाकर झमाझम बारिश होने के बाद ही कृषि कार्य में तेजी देखने को मिलेगी। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : जिले में 89% बिचड़े की रोपाई, रोपनी की प्रगति महज एक प्रतिशतकिसानों की तैयारी निजी सिंचाई के साधन वाले प्रगतिशील किसानों द्वारा धान की नर्सरी तैयार कर ली गई है। धान की नर्सरी ज्यादातर क्षेत्रों में देखने को मिल रही है। किसान अपनी धान की नर्सरी की पंप द्वारा ओपन सिंचाई कर रहे हैं। वहीं कुछ किसानों द्वारा नोजल के माध्यम से सिंचाई की जा रही है। किसान मशक्कत के साथ काम में लगे हुए हैं। य...