सीतापुर, मार्च 17 -- हरगांव, संवाददाता। अवध शुगर एण्ड एनर्जी लिमिटेड हरगांव की ओर से मंगलवार को किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 11 पेड़ी प्रबंधन मशीनों का अनुदान पर वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सहकारी गन्ना विकास समिति हरगांव के सचिव आनंद प्रकाश दुबे एवं अधिशासी उपाध्यक्ष विवेक तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर मशीनों को किसानों के साथ रवाना किया। आधुनिक यंत्र प्राप्त कर किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में अधिशासी उपाध्यक्ष शरद सिंह ने बताया कि ये मशीनें पेड़ी की पैदावार बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और किसानों की आय में वृद्धि करेंगी। किसानों से अपील की गई कि वे केवल स्वीकृत प्रजाति के गन्ने के बीज की ही बुवाई करें। विशेष रूप से चेतावनी दी गई कि 119, लालिया, डुप्लीकेट 98014, 94...