मधुबनी, मार्च 23 -- मधुबनी। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की प्रगति को लेकर सोमवार को समीक्षा बैठक बुलाई गई। उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बिंदुवार प्रगति की समीक्षा की गई। डीडीसी ने सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के समीक्षा के क्रम में विभागीय योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड को निर्देश दिया गया कि किसान उत्पादक संगठन को दिए जाने वाले इक्विटी ग्रांट की संख्या को बढ़ाया जाए। किसानों को ज्यादा से ज्यादा किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के लिए बैंकों को निर्देश दिए। जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं जिला गव्य विकास पदाधिकारी को निर्दे...