पटना, जनवरी 22 -- उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राजस्व महाअभियान में मिले 46 लाख आवेदनों का निबटारा 26 जनवरी से शुरू हो रहे भूमि मापी अभियान में होगा। भूमि मापी के लिए 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन भी लिया जाना है। उपमुख्यमंत्री कहा कि राज्य में पिछले वर्ष अगस्त और सितंबर में राजस्व महाअभियान के दौरान शिविर लगाकर लिये गए किसानों के आवेदनों का निष्पादन जरूरी है। इन शिविरों में प्राप्त 46 लाख आवेदनों में 40 लाख आवेदन परिमार्जन से संबंधित हैं। इन आवेदनों के निष्पादन से रैयतों का अभिलेख अपडेट होगा और उन्हें सरकारी सुविधाएं मिलने के साथ ही विभाग को भूमि सर्वेक्षण में भी आसानी होगी। इसी उद्देश्य से इसको लेकर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ मापी अभियान भी चलता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...