रामगढ़, मार्च 17 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला डेली मार्केट के नवीनीकरण में लगातार हो रही देरी को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राज किशन त्रिपाठी ने कड़ा असंतोष जताया है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ विधायक ममता देवी ने सदन में इस मुद्दे को मजबूती से उठाना सराहनीय है। लेकिन असली राहत तब मिलेगी जब योजनाएं जमीन पर उतरेंगी। चबूतरा निर्माण, शेड की व्यवस्था और बाउंड्री जैसे जरूरी कार्यों के लिए टेंडर पास होने के बावजूद काम शुरू नहीं होना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री नेहा तिर्की के समक्ष रखा गया है। लेकिन निर्माण कार्य शुरु नहीं होना किसानों के साथ अन्याय है। डेली मार्केट में व्यवस्था नहीं रहने से किसान कड़ी धूप और बारिश में घंटों खड़े रहकर सब्जियां बेचने को मजबूर हैं। सुं...