गाजीपुर, दिसम्बर 23 -- गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर गोष्ठी हुई। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि वह देश के महान नेता और अर्थशास्त्री थे। किसानों के हित के लिए सदैव चिंतित रहते थे। सपा जिलाध्यक्ष ने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया। कहा कि मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते आज देश का किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। किसानों की समस्याओं के प्रति मोदी-योगी सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों के साथ लगातार जुल्म और ज्यादती कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव ने कहा कि चौधरी साहब भ्रष्टाचार के घोर विरोधी थे। वह कहते थे कि जिस देश के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.