किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई होगी : विजय सिन्हा
पटना, अगस्त 4 -- कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा है कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उर्वरक वितरण में अनियमितता करने वाले व्यक्तियों और प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कृषि निदेशक ने मोतिहारी में उर्वरक एवं बीज प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी और निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री के खिलाफ कृषि विभाग ने कार्रवाई की है। संयुक्त कृषि भवन मोतिहारी में कृषि निदेशक मुकेश कुमार लाल की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों ने जिले के विभिन्न उर्वरक एवं बीज प्रतिष्ठानों पर संयुक्त टीम व उड़दस्ता दल ने अलग-अलग जगह पर छापेमारी की। यह भी पढ़ें- Auraiya News: निर्धारित दर से महंगी यूरिया बेचना पड़ा भारी, चार खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.