किसानों के हितों पर डाका डालने वाले 11 लोगों के विरुद्ध कराई एफआईआर
एटा, जून 27 -- कस्बा जलेसर में सरकारी यूरिया खाद की कालाबाजारी में आरोपी पाए गए कुल 11 लोगों के खिलाफ डीएम के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी ने जलेसर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। अब मामले की पूरी जानकारी करने में पुलिस जुट गई है। बीती रात बुधवार को एसडीएम जलेसर पीयूष रावत एवं तहसीलदार संदीप सिंह ने पुलिस बल के साथ जलेसर क्षेत्र के सकरा मोड़ के निकट एक बंद पड़ी सोड़ा फैक्ट्री में छापेमारी कर 670 बोरी सरकारी यूरिया बरामद की। वहीं ट्रकों के माध्यम से राजस्थान के भरतपुर भेजी जा रही यूरिया को लोड़ कराते हुए पकड़े गए लोगों समेत कुल 11 आरोपियों के खिलाफ जिला कृषि अधिकारी ने जलेसर थाना में एफआईआर कराई है। यह भी पढ़ें- जलेसर में कालाबाजारी के लिए जाती 670 बोरी यूरिया बरामद शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि डीएम अरविंद सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.