हाजीपुर, जनवरी 3 -- हाजीपुर । नि.सं. किसान हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। फसलों की सुरक्षा करना समाज के साथ प्रशासन की भी अहम जिम्मेवारी है। ये बातें हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने बताया कि तंगौल घाट के किसानों ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर गंडक नदी के रेत पर उगाए जाने वाले उनके खीरा, ककड़ी और तरबूज के फसलों का नुकसान पहुंचाया गया है। इससे किसानों में अंसतोष व्याप्त हैं। इस पर विधायक ने चिंता जाहिर की है। सूचना मिलते ही विधायक तंगौल घाट पहुंचे। फसल नुकसान प्रकरण पर किसानों से सीधे संवाद किया। किसानों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। किसानों ने आश्वस्त किया कि किसानों द्वारा की जा रही खेती पूरी तरह रासायनिक खाद मुक्त एवं परंपरागत तरीके से ही जारी रहेगी। विधायक ने किसानों को ...