बागपत, फरवरी 3 -- दाहा। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमवीर तोमर ने कहा कि सरकार किसानों के हितों का दमन कर रही है। किसान को अपनी लड़ाई लड़ने के लिए आगे आना होगा। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमवीर तोमर ने बामनौली गांव में पत्रकारों को वार्ता के दौरान कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है। किसानों को उसके गन्ने का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है बकाया भुगतान की सुध नहीं ली जा रही है। सरकार द्वारा जारी बजट में भी किसान के हिस्से में कुछ नहीं आया है सिर्फ उन्हें बहकाया जा रहा है। किसान अब जाग चुका है सरकार की नीतियों को भी समझने लगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.