कौशाम्बी, जनवरी 28 -- भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के बैनर तले बुधवार को किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय छह सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा। डीएम ने मांगों की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञापन में बताया गया कि भारतीय स्टेट बैंक की शाखा चायल में ट्रेजरी चालान जमा करने की सुविधा न होने से लोगों को 40 किलोमीटर दूर मंझनपुर जाना पड़ता है। इससे आमजन को भारी परेशानी हो रही है। चायल स्थित यूनानी अस्पताल का भवन अति जर्जर हो चुका है। अस्पताल सिर्फ एक खपरैल कमरे में संचालित हो रहा है, जो मरीजों की सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक है। ब्लॉक नेवादा के ग्राम बड़ा पिपरहाटा में सिंचाई के अभाव में लगभग 150 बीघा कृषि भूमि परती पड़ी है। दो वर्ष से सरकारी नलकूप की मांग की जा रही है पर ध्यान नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.