हापुड़, अप्रैल 12 -- क्षेत्र में किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा आयोजित आपातकालीन बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने एकजुट होकर किसानों के अधिकारों के लिए निर्णायक संघर्ष छेड़ने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन करते हुए डॉ. फरहिम तोमर ने कहा कि किसानों और मजदूरों के साथ बिजली विभाग द्वारा लगातार शोषण किया जा रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए संगठन अब लंबी और मजबूत लड़ाई लड़ने को तैयार है। इस दौरान भूपेंद्र सिंह ने सिंभावली शुगर मिल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि किसानों का गन्ना भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है।बैठक में मंडल सचिव ललित चौधरी, युवा जिला उपाध्यक्ष मनिन्द मसंद, शेखर चौधरी, दानिश प्रधान, रिंकू प्रधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.