कन्नौज, मई 10 -- भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमन यादव ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन और अधिकारियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कुछ बहरूपियों द्वारा किसानों से रंगदारी वसूले जाने और भूमि कब्जाने जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद प्रशासन स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे किसानों में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। अमन यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों द्वारा दी गई प्रत्येक शिकायत और प्रार्थना पत्र की निष्पक्ष एवं गहन जांच अधिकारियों को करनी होगी। यदि शिकायतों को नजरअंदाज किया गया तो भाकियू भानू अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलने को मजबूर होगी। यह भी पढ़ें- ...जमीन की रार और खाकी की 'हार' से गंवाई जान, खागा में दोनों पक्षों में तीन...