दुमका, मई 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दुमका प्रखंड मुख्यालय में किसानों के हक एवं अधिकार को लेकर एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुमका गांदो मंडल अध्यक्ष गणपति पाल,सदर मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार एवं दुमका नगर संयोजक पंकज वर्मा ने संयुक्त रूप से की। मंच का संचालन गांदो मंडल अध्यक्ष गणपति पाल ने किया। धरना कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा एवं मंडल प्रभारी पवन केसरी उपस्थित रहे। रविकांत मिश्रा ने झारखंड की हेमंत सरकार पर किसानों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों से बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में आई सरकार आज किसानों को उनके अधिकार से वंचित कर रही है। यह भी पढ़ें- किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का सतगावां में हल्ला बोल ...