मधुबनी, अप्रैल 22 -- मो. माजिद हरलाखी। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को हटवरिया गांव में समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत किसानों के साथ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जैविक खेती को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सतत कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित करना एवं उनके योगदान को सराहना देना था।कार्यक्रम के दौरान प्रखंड उद्यान पदाधिकारी गौतम कुमार एवं एचआरडीपी परियोजना के प्रोग्राम मैनेजर राजीव प्रसाद की उपस्थिति में जैविक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान जैसे प्रमिला देवी, शकीला खातून, राम सखी देवी, राजीना खातून, ललित मंडल, भूलोंटन साह और राजेंद्र महतो को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- पर्यावरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.