बोकारो, मई 20 -- कसमार। किसानों की समस्याओं एवं राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को भाजपा की कसमार प्रखंड कमेटी ने प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने की। धरना में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय व कार्यक्रम प्रभारी भाजपा नेता मनोज कुमार ठाकुर उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- किसानों की मांगों को लेकर भाजपा का धरना-प्रदर्शनधरने का उद्देश्य धरना को संबोधित करते हुए मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार किसानों के साथ लगातार धोखा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों ने पैक्स के माध्यम से धान की बिक्री तो कर दी, लेकिन अब तक उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान नहीं मिला है। इसके अलावा ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने के बावजूद किसान...