किसानों के साथ धोखेबाजी कर रही है सरकार: उमेश
कोडरमा, मई 19 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर भाजपा ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान धान खरीद का बकाया भुगतान शीघ्र करने, 3,200 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीद के चुनावी वादे को पूरा करने तथा ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का उचित मुआवजा देने की मांग उठाई गई। धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा,भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी, भाजपा नेता महेंद्र वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार ने की। धरना के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत से ही देश की खाद्य व्यवस्था चलती है। यह भी पढ़ें- सभी प्रखंड मुख्यालयों में भाजपा का प्रदर्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.