मैनपुरी, मई 2 -- बेवर। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों से जमीन ली जा रही है। बेवर क्षेत्र के ग्राम मुड़ई, दुर्जनपुर और पटना टिलुआ के किसानों को शिकायत है कि उन्हें पड़ोसी गांव की तुलना में मुआवजे के रूप में कम सर्किल रेट दिए जा रहे हैं। मुड़ई के किसानों ने इसको लेकर नाराजगी जताई है और जमीन देने से इंकार कर दिया है। पिछले दिनों एडीएम ने भी किसानों से बात की लेकिन बात नहीं बनी। शनिवार को डीएम किसानों से मिलने पहुंच गए। उन्होंने किसानों के साथ जमीन पर बैठकर संवाद किया और भरोसा दिलाया कि किसानों के साथ अन्याय नहीं होगा, उन्हें उनका हक दिलाया जाएगा। तकनीकि समस्याएं दूर करने के लिए आज गांव में राजस्व टीम का कैंप लगेगा।

किसानों की शिकायत शनिवार को डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसडीएम भोगांव नीरज कुमार द्विवेदी राजस्व टीम के साथ मुड़ई ...