अलीगढ़, मई 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। औद्योगिक अस्थान गभाना के ख्यामई में किसानों के विरोध ने काम प्रभावित कर दिया है। इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा नहीं होने से निवेशकों को कब्जा नहीं मिल पा रहा है। साल 2024 तक ख्यामई को विकसित किए जाने की बात हुई थी, लेकिन साल 2026 तक अभी काम पूरा नहीं हो पाया। किसानों के विरोध ने काम को पीछे धकेल दिया। गभाना के ख्यामई में 48 हेक्टेयर में औद्योगिक अस्थान विकसित हो रहा है। यहां पर यूपीएसआईसी को निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी मिली है। दो सालों से अधिक समय हो गया है, लेकिन अभी तक यहां पर जमीन का मामला ही नहीं सुलझ पाया है। ख्यामई में कुछ किसानों को पहले पट्टा दिया गया था। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद कुछ किसानों से निर्माण कार्य की अनुमति दे दी थी। प्रशासन ने कहा था उनको जमीन किसी दूसरे स्थान पर आवंटित कर दी जाएग...