बोकारो, मई 26 -- किसानो की समस्याओ एवं राज्य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रखंड कमेटी जरीडीह ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना- प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विक्रम गोस्वामी ने किया। धरना कार्यक्रम में पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार महतो, भाजपा नेता मनोज ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, शंकर रजक, सतीश राय, हीरालाल महतो मुख्य रुप से शामिल थे। संबोधित करते पूर्व विधायक योगेश्वर महतो ने कहा कि राज्य की हेमन्त सरकार किसानों के साथ हमेशा वादा खिलाफी कर रहा है। ना तो किसानो को फसल बीमा का लाभ देते है, ना ही फैक्स के माध्यम से किसानो को अच्छी व आधुनिक बीज मुहैया कराया जाता है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता ने अपने- अपने संबोधन में सरक...